फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- अमृतपुर, संवाददाता। क्षेत्र पंचायत राजेपुर की बैठक में विकास कार्यो पर गंभीर चर्चा की गयी। जो विकास कार्य संचालित हैं या फिर होने हैं उन्हें तेजी के साथ पूरे कराये जाने पर जोर दिया गया। बैठक में महिला प्रधानों की कम भागीदारी रही तो वहीं महिला प्रधानों की जगह उनके पति या पुत्र ने भाग लिया। राजेपुर ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल की उपस्थिति में हुयी बैठक में सबसे पहले बैठक का एजेंडा पढ़ा गया। इस बैठक में खंड विकास अधिकारी ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों से कहा कि जो योजनायें संचालित हैं उसका लाभ पात्रो को मिले। इसके लिए उन्हेंजरूर जागरूक करें। ब्लाक प्रमुख ने विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्...