हरदोई, मार्च 30 -- पिहानी। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत के तहत कराए गए विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने करीब ढाई करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए। ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने कहा कि शासन की मंशानुरूप क्षेत्र पंचायत के द्वारा विभिन्न कार्य कराए गए। बताया कि दस ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी का काम निर्माणाधीन है। करीमनगर और अब्दुल्लानगर में खेल मैदान बनवाए गए। बीडीओ अरुण कुमार, एडीओ अखिलेश कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम, जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, राममूर्ति राठौर, प्रधान साजिद खां, विनीत गुप्ता, सावित्री, हरीराम, पप्पू गुप्ता, संजय आदि बैठक में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.