महाराजगंज, जनवरी 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र पंचायत पनियरा की पूर्व निर्धारित बैठक ब्लाक सभागार में हुई। मुख्य अतिथि विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सदस्यों से विकास के प्रस्ताव लेकर उस पर विचार-विर्मश किया गया। इसके साथ-साथ एसआईआर के बारे में सदस्यों को जानकारी दी गई। बैठक में पिछली कार्यवाही की सदस्यों ने पुष्टि की। बीडीओ राहुल सागर ने क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं के साथ विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने एसआईआर के बारे में जरूरी दस्तावेज के बारे में सदस्यों को जानकारी दी कि वे गांवों में इस बावत आ रही समस्या का समाधान के बारे लोगों को बताएं। ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने ब्लाक परिसर में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की पांच करोड़ की लागत...