प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा बेलखरनाथ धाम सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती रहे। क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग नाली निर्माण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, हैंडपंप रीबोर तथा पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने सहित अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने कहा कि क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.