बहराइच, दिसम्बर 18 -- रिसिया, संवाददाता। ब्लाक सभागार में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख रीना जायसवाल की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मासिक बैठक हुई। जिसमें बीडीसी सदस्यों ने सचिवों पर बैठक की सूचना न देने का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। संचालन बीडीओ राजेंद्र कुमार ने किया। मोहम्मद हनीफ ने सहायक विकास अधिकारी सहकारी पर मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत का बगैर जांच किए आख्या निस्तारण कर देने का आरोप लगाया। ग्राम लखैया जदीद के बीडीसी सदस्य संजय कुमार गुप्ता ने सचिव फरहीन बानो पर फोन न उठाने और बैठक की सूचना न देने का आरोप लगाया। एडीओ सुल्तान अहमद सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी। बताया कि सरकार ने लड़की के खाते में 60 हजार रुपए, वर और वधू को 25 हजार रुपए का उपहार, 15 हजार रूपये वर-वधु के रिश्तेदार...