मऊ, फरवरी 26 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें दोहरीघाट ब्लॉक में विकास का खाका खींचा गया। बैठक के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के प्रतिनिधि रामचंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बैठक में पुराने कार्यों की चर्चा कर पुष्टि की गई। नए वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्ताव मांगा गया। सभी सदस्यों ने अपने क्षेत्र में विकास के लिए प्रस्ताव दिए। जिसपर सर्व सम्मति से विकास की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की शुरुआत में बीडीओ विकास शुक्ल ने पूर्व की कार्यवाही और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी‌। इसके बाद सभी विकास कार्यो की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सुझाव लिया। इसपर क्षेत्र पंचायत सदस...