हरदोई, अप्रैल 18 -- टड़ियावां। गेहूं खरीद प्रणाली में अनिवार्य रूप से लागू की गई किसानों की फार्मर आईडी नहीं न होने से लौट रहे किसानों के लिए कैंप लगाकर फार्मर आईडी बनाई गई। एडीओ एजी इम्तियाज अहमद ने बताया कि पहले दिन शनिवार को 42 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई। एडीओ ने कहा कि उनकी ओर से कर्मियों को गेहूं क्रय केंद्रों पर ड्यूटी लगाई है। साथ में चिन्हित ग्राम पंचायतों में कैंप के माध्यम फार्मर आईडी का कार्य कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...