देवरिया, मार्च 30 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख मुन्नी लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बीडीओ विनय कुमार सिंह ने पिछले वित्तीय वर्ष में ग्राम और क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों को रखा। उन्होंने बताया कि गांवों में नाली, इंटरलाकिंग, आरसीसी, पौधरोपण के माध्यम से विकास कार्य कराए गए हैं। अधूरे कार्यों को कराने का निर्णय लिया गया। वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिलाओं के पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वित्त और राज्य वित्त योजनाओं पर विचार किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह ने विद्यालयों के कायाकल्प पर विचार रखा। प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह टिंकू ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही मुख्य उद्देश्य है,इसके लिए सभी सदस्यों का सहयोग जरूरी है। गांवों के विकास से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.