गढ़वा, अप्रैल 26 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बिशुनपुर में पप्पू सौदागर के घर से लेकर कर्बला तक पीसीसी पथ का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य जिला अनाबद्ध निधि योजना के तहत लगभग 25 लाख रुपये की लागत से होगा। योजना का शिलान्यास स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव और अल्पसंख्यक विभाग के प्रतिनिधि तस्लीम खान द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर रविवार को किया गया। उक्त अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी इसी तरह की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्बला आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उसका अब समाधान किया जा रहा है। खासकर मोहर्रम के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में इस सड़क के निर...