मेरठ, अप्रैल 23 -- सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ईकड़ी में 25 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के गांवों में जनसम्पर्क कर लोगों से सभा को सफल बनाने का आहवान कर रहे हैं। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गोटका, छूर, करनावल, रोहटा, मढ़ी सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। घर-घर जाकर लोगों से जयंत चौधरी की सभा में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, विधायक गुलाम मोहम्मद आदि ने नुक्कड़ सभाओं में कहा कि जयंती चौधरी की यह जनसभा क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और क्षेत्र को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा। वरिष्ठ रालो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.