चंदौली, जून 15 -- कमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिलौटा गांव में रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने उपाध्याय बस्ती से पश्चिम तरफ मार्ग अनुमानित लागत 34.81 लाख तथा रमेश उपाध्याय के घर से बुल्लन गुप्ता के चक तक ढक्कनदार नाली अनुमानित लागत 30 लाख का शिलान्यास किया। इसकी मांग ग्रामीण काफी दिनों से कर रहे थे। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित कार्य के लिए हमेशा समर्पित हूं । क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से किया गया है। क्षेत्र की जनता के विकास की चिंता करना और लोगों के दुःख में सहभागिता करना मेरी दिन चर्या हो गई है । यह भी पढ़ें- सड़क-नाली निर्माण और पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास जिनका जीता जागता उदाहरण कस्बा, बाजार, चट्टी चौराहों स...