रुडकी, फरवरी 2 -- मंगलौर, लंढौरा और लक्सर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर निर्माणाधीन 220 केवी सबस्टेशन का रविवार देर शाम को ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य को मार्च तक पूरा करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने एमडी को अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग पर ऊर्जा निगम की ओर से पिटकुल के एससी एके सिंह के दिशा-निर्देश में 320 एमवीए की क्षमता का विद्युत सब स्टेशन तैयार किया जा रहा है। रविवार को पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी ने निर्माणाधीन इस सब स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यों में अपेक्षित गति न पाए जाने पर एमडी ने निर्माण कार्य कर रही कार्यदाई संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.