वाराणसी, मई 17 -- चोलापुर। क्षेत्र के भैठोली गांव के समीप हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष के वाहन पर बाइक सवार युवकों ने पथराव किया। इसकी जानकारी होते ही दर्जनों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। मिर्जापुर जिला के मझवा निवासी राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजा भैया शनिवार देर रात को भैठोली गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर से राजापुर स्थित एक पदाधिकारी बृजेश मिश्रा के घर जा रहे थे। तभी बाबतपुर मोहाव मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पत्थरबाजी कर शीशा तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक साधुवन राम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...