वाराणसी, जून 2 -- मिर्जामुराद। क्षेत्र के पूरे गांव निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमित कुमार सिंह निजी कंपनी में काम करते थे। उनकी पत्नी प्रीति सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 मार्च 2026 की रात अमित की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आरोप है कि आनंद ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी जान चली गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...