बेगुसराय, जनवरी 25 -- बखरी, निज संवाददाता। व्यापार संघ के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी संतोष शर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अभिमन्यु केशरी, सचिव विवेक खेतान सहित अन्य प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि व्यापार संघ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एक मजबूत और संगठित व्यापार संघ क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.