मुरादाबाद, मार्च 5 -- बुधवार को चौकी क्षेत्र सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-बड़े सभी मोहल्लों में बच्चे,युवा,बुजुर्ग और महिलाओं सभी पर होली का खुमार छाया हुआ है। हर तरफ रंगों की खूबसूरत छटा नजर आ रही थी। होली के रंगों और उमंगों का उल्लास सुबह से ही नजर आया। रंगों के इस त्योहार में उपखण्ड पर सदभाव का रंग घुला। लोगों ने एक दूसरे को प्रेम की फुहारों से जमकर भिगोया। लोगों ने धुलंडी पर परस्पर रंग, गुलाल और अबीर आदि रंगो से होली खेली। इस दौरान सांस्कृतिक और धार्मिक संस्कृति की मिसाल देखने को मिली। युवाओं की कई टोलियों ने चंग ढफ और ढोल नगाड़ों के साथ सड़कों पर खूब मस्ती की। वहीं बच्चों में पिचकारी से होली खेलने का उत्साह नजर आया। बच्चो की टोलियां भी एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देती हुई नजर आई। लोगों में रंगोत्सव को लेक...