हल्द्वानी, जून 28 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय गुप्ता ने शनिवार को मां अवंतिका धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। सामाजिक सरोकार निभाते हुए दिव्यांग बेटी नीतू को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल भेंट की। मंदिर समिति की ओर से सीईओ का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, सभासद धन सिंह बिष्ट, नंदन राणा, हेमंत पांडे आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...