सहरसा, जनवरी 5 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखण्ड के राजनपुर पैक्स तहत नवनिर्मित गोदाम का सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह ने उदघाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधि द्वारा अगर थोड़ा सा भी काम किये होते तो आज बहुत सारी समस्याएं नहीं रहती। विधायक ने कहा कि बघौड़ में कटाव निरोधी कार्य के किये गए प्रयास सफल रहा। हालांकि बघौड़ में कटाव निरोधी कार्य की लंबाई भी बढ़वाने के लिए विभाग से संपर्क कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि तटबंध के अंदर सभी सड़क का निर्माण होगा और लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पैक्स गोदाम में अब सभी किसा...