हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिले की वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित जिला योजना की तैयारी को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित योजना में क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों को शामिल किया जाए। जन प्रतिनिधियों की राय अवश्य ली जाए।डीएम ने कहा कि योजना में जो भी प्रस्ताव तैयार किए जाएं वह ऐसे हों जिनसे सीधे आम जनता को फायदा पहुंचे और धनराशि का सदुपयोग हो। स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए उद्यान, कृषि मत्स्य, दुग्ध विकास, पशुपालन आदि विभागों और आजीविका से संबंधित कार्यों को प्रस्ताव में शामिल करने को कहा। यह भी पढ़ें- नरियालगांव में बनेगा कृषि महाविद्यालय उन्होंने कहा कि डप्टेलिंग पर विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से क...