क्षेत्री मेडिटेरेनियन गेम्स में अंतरराष्ट्रीय जज नियुक्त
देहरादून, अगस्त 18 -- देहरादून। पौड़वाला, सेलाकुई निवासी एसके क्षेत्री को वर्ल्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन ने इटली के ट्रेंटो में होने वाले 2026 मेडिटेरेनियन गेम्स के लिए अंतरराष्ट्रीय जज नियुक्त किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बॉक्सिंग मुकाबलों में रेफरी-जज की जिम्मेदारी मिलना क्षेत्री के साथ ही उत्तराखंड और भारतीय मुक्केबाजी के लिए बड़ी उपलब्धि है। मेडिटेरेनियन गेम्स का आयोजन 21 अगस्त से तीन सितंबर 2026 तक इटली के ट्रेंटो में होगा। प्रतियोगिता में 28 खेलों में यूरोप, एशिया और अफ्रीका के भूमध्यसागरीय क्षेत्र से जुड़े देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें 26 देशों के पांच हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं 22 से 27 अगस्त तक आयोजित होंगी। यह भी पढ़ें- इटली में मेडिटेरेनियन गेम्स के लिए एसके क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.