वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी। गोरखपुर स्थित रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में आयोजित क्षेत्रीय रेलवे हिन्दी नाटक प्रतियोगिता में एनई रेलवे के वाराणसी मंडल की नाट्य टीम ने शतरंज के खिलाड़ी की उत्कृष्ट प्रस्तुति कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बुधवार को अपने कार्यालय में नाट्य दल के सदस्यों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। एडीआरएम (परिचालन) अशोक वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक आशुतोष पांडेय ने भी नाट्य दल के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...