प्रयागराज, मार्च 24 -- क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 30 मार्च को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नैनी परिसर में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की 35 कंपनियां भाग लेंगी और 4000 से अधिक पदों पर चयन करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 से 30,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। हाईस्कूल से लेकर बीटेक, एमबीए, बीसीए आदि योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...