लखीमपुरखीरी, मई 21 -- क्षेत्रीय समस्याओं और शहर के विकास को लेकर पलिया के भाजपा नेता रवि गुप्ता ने लखनऊ में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भेंट की। भाजपा नेता रवि गुप्ता ने डिप्टी सीएम को बताया कि मानसून और बाढ़ के दिनों में पलिया-लखीमपुर मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। शारदा नदी के उफान पर आने से सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अतरिया रेलवे क्रॉसिंग से लेकर शारदा पुल तक एक बड़े ओवरब्रिज के निर्माण की पुरजोर तरीके से मांग रखी है। यह भी पढ़ें- क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से मिले भाजपा नेता ज्ञापन में पलिया शहर की भौगोलिक स्थिति का जिक्र करते हुए रवि गुप्ता ने कह...