वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को काशी पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय समन्वयकों के साथ बैठक करेंगे। जिला प्रशासन से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से रविवार सुबह लगभग 10:45 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से वे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे सर्किट हाउस सभागार में भाजपा और संघ पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय समन्वय बैठक होगी, जो लगभग डेढ़ घंटे तक चलेगी। बैठक में पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित संघ के काशी प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में दोपहर भोजन करेंगे। दोपहर 2:30 बजे से सर्किट हाउस सभागार में अधि...