दुमका, सितम्बर 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से मंगलवार को क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक संजीत कुमार का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर महतो और प्रमंडलीय अध्यक्ष दिलीप कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया। पूरे संताल परगना प्रमंडल के शिक्षकों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर महतो ने कहा कि संजीत कुमार के आगमन से शिक्षा जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व में सभी शिक्षक नई उम्मीद और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए तत्पर हैं। वहीं प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार झा ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर 10 सूत्रीय मांग पत्र क्षेत्रीय शिक्षा संयु...