धनबाद, अगस्त 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में भागलपुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर 14 व अंडर 17 में प्रथम स्थान प्राप्त कर राजकमल क्षेत्रीय चैंपियन बना। प्रतियोगिता में स्कूल के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि शतरंज से विचार शक्ति पुष्ट होती है। मेधा विकसित होती है, तार्किक क्षमता बढ़ती है एवं सोच समझकर चलने की प्रवृत्ति का विकास होता है। क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन बने राजकमल के दोनों वर्गों के खिलाड़ी आठ अक्टूबर को चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करनेवालों वैभव वर्मा, विनायक कुमार, सन्नी कुमार,...