बांदा, अप्रैल 28 -- नरैनी। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामकिशोर साहू की अगुवाई में क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने कहा कि वे बीते 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में निरंतर सेवा दे रहे हैं, इसके बावजूद उनका नियमितीकरण नहीं किया गया है। उन्होंने मांग उठाई कि सेवा अवधि के आधार पर उन्हें स्थायी किया जाए। साथ ही वर्तमान महंगाई को देखते हुए न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया जाए, ताकि परिवार का भरण-पोषण सुचारु रूप से हो सके।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद पांडे, हरी शंकर मिश्रा, अमित सिंह, आलोक द्विवेदी, रामलखन तिवारी सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रोजगार सेवकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.