भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अंग विकास द्वारा मंगलवार को मायागंज अस्पताल के क्षेत्रीय ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो स्टाफ नर्स सहित कुल 16 लोगों ने 24 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे, उपाधीक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह व ब्लड बैंक की वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्या सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने कहा कि थैलेसीमिया के मरीजों को सिर्फ ब्लड बैंक से ही विदाउट रिप्लेसमेंट (बिना खून दिए) रक्त दिया जाता है। रोजाना इस ब्लड बैंक से 20 से 25 यूनिट खून दिया जाता है, जबकि इसकी तुलना में रक्तदान से मिले खून की संख्या कम होती है। इस मौके पर अंग विकास परिषद के संस्थापक रामप्रवेश सिंह, सचिव न...