गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के क्रम में सेवा संकल्प प्रस्ताव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने की। बैठक में प्रस्ताव को लागू करने का संकल्प लिया गया। बैठक में डीन, चिकित्सा अधीक्षक, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नागरिक देवो भवः की भावना को आत्मसात करते हुए रोगी देवो भवः को अपनी सेवा का आधार बनाने का संकल्प लिया। चर्चा के दौरान बताया गया कि मरीज-केंद्रित एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाया जाए।* उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं नई सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाओं की व्यापक जानकारी जनसामान्य तक हर हाल में पहुंचाई जाए। निदेशक ने कहा कि सामुदायिक स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.