क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में लगा जांच शिविर
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची। स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची में बुधवार को सफाईमित्रों व स्वच्छता कर्मियों के लिए नि:शुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मनिता के. ने शिविर का उद्घाटन कर अधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अशोक नगर स्थित डेंटल केयर सेंटर और एएसजी आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क परामर्श दिया और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.