पलामू, जून 2 -- मेदिनीनगर। पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में मंगलवार को उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, मनीष कुमार ने प्रभार राजेश साहू को विधिवत सौंपा। आयुक्त ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन, राजस्व संग्रहण में वृद्धि तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। आयुक्त ने नवपदस्थ उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी को विभागीय दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ करने का निर्देश दिया। आयुक्त कार्यालय, पलामू के समस्त अधिकारियों एवं कर्मियों ने उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं नई जिम्मेदारियों में निरंतर सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- अफसरों का कार्यक्षेत्र बदलना प्रशासनिक व्यवस्था यह भी पढ़ें...