क्षेत्रीय गणित मेला-2026 में बिरसानगर विद्यालय के छात्र का शानदार प्रदर्शन
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ कैंट में आयोजित 'क्षेत्रीय गणित मेला-2026' में बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, विद्यालय के छात्र आर्यन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाल वर्ग के 'गणित प्रदर्श' में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। आर्यन कुमार की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर उनका चयन अखिल भारतीय गणित मेला (2026-27) के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 21 से 24 नवंबर 2026 तक राजकमल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धनबाद में आयोजित होगी, जिसमें आर्यन कुमार प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।आर्यन कुमार की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य-आचार्याओं एवं भैया-बहनों ने उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.