लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिताएं के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। 37वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस व क्षेत्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के बाल वर्ग में पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई लखीमपुर की प्राह्वी पाण्डेय ने प्रथम स्थान, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर की जागृति चतुर्वेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय टेबल टेनिस के किशोर बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर की आस्था मिश्रा ने प्रथम स्थान व पलक श्रीवास्तव...