मधुबनी, मार्च 16 -- झंझारपुर । डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले की प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी की उपस्थिति में कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत द्वारा लगाए गए स्टॉल में आधुनिक कृषि यंत्र, बच्छीसा किस्म के केले की फसल, उन्नत बीज तथा जैविक खेती के मॉडलों को सरल और प्रभावी तरीके से प्रदर्शित किया गया था। इस प्रस्तुति की निर्णायक मंडल के साथ-साथ किसानों ने भी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की टीम को स्मृति चिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.