हाजीपुर, जनवरी 31 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उप निदेशक डा अजय कुमार ने बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएचसी की साफ-सफाई, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, दवा वितरण काउंटर आदि को बारीकी से जांच की। उन्होंने डॉक्टरों के रोस्टर राजिस्ट्रर को देखा और आश्वस्त किया कि रोस्टर के मुताबिक डॉक्टर उपस्थित है कि नहीं। उन्होंने साफ-सफाई पर ध्यान देन का निर्देश दिया। साथ ही सभी स्टाफ से निर्धारित ड्रेस में ड्यूटी करने का निर्देश दिया। मौके पर डा.संजय दास, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.रेखा सिन्हा, बीएमसी चंद्रशेखर प्रसाद,बिशन कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.