चंदौली, सितम्बर 4 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार की देर शाम क्षेत्रीय कार्यसमिति की सूची जारी की गई थी। इसमें चंदौली के चहनियां क्षेत्र निवासी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को कैथी स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेता डॉ. अखिलेश आग्रहरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: भाजपा काशी क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित पार्टी और संगठन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर निरंतर मजबूत हो रही है। का...