मुरादाबाद, जनवरी 20 -- मुरादाबाद-बरेली क्षेत्र के उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. सुधीर कुमार ने हिंदू कॉलेज में चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण किया। वर्तमान में हिंदू कॉलेज में गुरु जंभेश्वर विवि व महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में संचालित हो रही हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. सुधीर कुमार हिंदू कॉलेज में परीक्षा के निरीक्षण के लिए शाम की पाली में पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रत्येक परीक्षा कक्ष में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने नकलविहीन तथा शुचितापूर्ण परीक्षाओं के संचालन को लेकर शासन तथा विवि द्वारा जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस रावत, शाम की पाली के केंद्राध्यक्ष प्रो. संजय शर्मा, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. संजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.