सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- बोखड़ा। तिरहुत प्रमंडल के स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अपर निदेशक अजय कुमार ने गुरुवार को बोखड़ा प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से एईएस से संबंधित वार्ड की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई, इस पर अपर निदेशक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कर्मियों को तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर भी उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई । उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर निदेशक ने एईएस चमकी बुखा...