क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
कन्नौज, जुलाई 14 -- कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के मंगलवार को कन्नौज आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फगुआ कट पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम के उपरांत मासिक जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनता के बीच सक्रिय रहने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.