कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं सोशल मीडिया संयोजकों की बैठक की। कहा कि आपसी टांग खिंचाई को छोड़कर पार्टी कार्यकर्ता मिशन-2027 की तैयारियों में जुट जाएं। अबकी बार क्षेत्र की 52 में से 52 सीटों पर कमल खिलाकर जीत का नया अध्याय लिखना है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सूबे में प्रथम आगमन महत्वपूर्ण है। क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष, सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं श्रेणीबद्ध पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर लखनऊ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। दोपहर लगभग 2 बजे क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों स...