गोरखपुर, सितम्बर 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता जमुरता देवी का बुधवार को सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा परिवार सहित क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय अध्यक्ष से फोन पर वार्ता कर उनकी माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला, विश्वजीतांशु सिंह आशु, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, चिरंजीवी चौरसिया, जनार्दन तिवारी, नवीन पांडे बच्चा, राहुल तिवारी, ध्रुव श्रीवास्तव, अमिता गुप्ता, डॉ. सत्या पाण्डेय, राहुल श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, राजेश पांडेय, मनो...