रुडकी, अप्रैल 7 -- मंगलौर। सीओ अभिनय चौधरी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पुलिस पेंशनरों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। सीओ अभिनय चौधरी ने सभी पेंशनरों से व्यक्तिगत रूप से परिचय किया और उनके स्वास्थ्य व वर्तमान पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समय के साथ बदलती सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए पेंशनरों के अनुभवों को साझा किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों को आ रही किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या व्यक्तिगत समस्याओं को सुनना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.