रिषिकेष, जून 13 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए और क्षेत्रवासियों को योजनाओं की जानकारियां दी गई। शनिवार को डोईवाला स्थित ब्लॉक सभागार में जन कल्याण शिविर का शुभारंभ विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। उन्होंने विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही है। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी ब्लॉक में कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी यह भी पढ़ें- ग्राम सादिकपुर रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी यह भी पढ़ें- चौपाल में ग्रामीणों ने बताई राज्यमंत्री को अपनी समस्याएं

ह...