धनबाद, अगस्त 13 -- क्षेत्रफल के आधार पर सरसों की खेती में झारखंड देश के टॉप टेन राज्यों में शामिल है। यह खुलासा राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) की ओर से जारी आंकड़े में किया गया है। प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि सरसों की खेती के क्षेत्रफल के आधार पर 26 राज्य जैव विविधता बोर्डों और 3 केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषदों के बीच एबीएस राशि वितरित की की है। राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने मेसर्स पायनियर ओवरसीज कॉर्पोरेशन से प्राप्त 15.52 करोड़ रुपये की एबीएस राशि जारी की है, जिसने भारत के जैविक संसाधनों का उपयोग करके सरसों (ब्रासिका जुनसिया) की दस व्यावसायिक संकर किस्में विकसित की हैं। यह राशि 26 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और 3 केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषदों (यूटीबीसी) को दी गई है। एबीएस का हिस्सा प...