मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान हाल नगर के आदर्श इंटर कॉलेज बिसुंदरपुर के अध्यापकों और कर्मचारियों ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को घेरवाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बिना किसी कारण के उनका तीन माह से वेतन रोका गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक से पूछने पर स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान डीआईओएस अपने कार्यालय से गायब रहे। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बार-बार फोन लगाने पर भी उन्होंने रिसीव नहीं किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बिसुंदरपुर इंका के शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन माह दिसंबर से लगातार रोका गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय न तो कारण स्पष्ट कर पा रहा है और न वेतन भुगतान किया जा रहा है। शिक्षकों का कहना था कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.