क्षय रोग से पीड़ित युवक की हुई मौत
बांदा, जून 18 -- बांदा। क्षय रोग से पीड़ित युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के भेज दिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा निवासी रवि सिंह ने बताया 30 वर्षीय चचेरा भाई धर्मेद्र पुत्र तीरथ सिंह क्षय रोग से पीड़ित था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों के न होने पर डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी मे रखावा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पिता सूरत में रह कर मजदूरी करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.