बांदा, अप्रैल 7 -- पैलानी। क्षय रोग से पीड़ित युवती ने खेत में लगे बबूल के पेड़ पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव के मजरा शिवपाल डेरा निवासीस 35 वर्षीय आशा पत्नी रामचंद्र ने खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर खुद की साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। वहां से गुजर रहे लोगो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के ससुर विजयपाल ने बताया कि आशा उसके साथ खेत काटने गई थी। दोपहर बाद उसने कहा कि वह दवाई खाने घर जा रही है। रास्...