उरई, जून 4 -- उरई। संवाददाता जिला अस्पताल में आरबीएसके की टीम के डॉक्टरों को जिला क्षय रोग की टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। क्षेत्र में कोई भी क्षय रोगी जैसे लक्षण मिलने पर उन्हें अस्पताल में जांच और इलाज के लिए भेजने के निर्देश देते हुए जोर दिया।जिला क्षय रोग विभाग की ओर से संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला अस्पताल के सभागार में हुआ। इसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ आनंद प्रकाश वर्मा, डब्लूएचओ के सलाहकार, जिला कार्यक्रम समन्वयक नुरुल हुदा, जिला पीपीएम समन्वयक आलोक मिश्रा, जिला डीआरटीबी समन्वयक शाहनवाज खान, डीआईईसी मैनेजर रवींद्र सिंह चौधरी, बीसीजी टीम लीडर रविकांत भास्कर ने प्रशिक्षण दिया। आयुष चिकित्सकों को क्षय रोग के लक्षण, क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के चल र...