हरदोई, मार्च 24 -- हरदोई। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 बैच के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और टीबी उन्मूलन से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक व जागरूकता पूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए। टीबी एवं चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के माध्यम से आमजन को क्षय रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। प्राचार्य जेबी गौगोई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रो. पुष्पलता, डॉ. दीपक चोपड़ा, डॉ. अमित सिंह एवं डॉ. कृती सहित अन्य चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहे।आयोजकों न...