फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 2 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने जनपद के सभी चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में संभावित टीबी मरीजों की सक्रिय खोज (एक्टिव केस फाइंडिंग) अभियान चलाया जाए। यह भी पढ़ें- संचारी रोगों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, ...